फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राज्य मंत्री ने लिया बाढ़ से नुकसान का जायजा

विज्ञापन
यमुना खादर क्षेत्र में बाढ से हुए नुकसान को देखते राज्यमंत्री तथा विधायक
विज्ञापन
चिलकाना। प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी तथा नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर राहत सामग्री वितरित की।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर बाद राज्यमंत्री जसवंत सैनी एवं विधायक मुकेश चौधरी ने बाढ़ प्रभावित गांव रावणपुर खुर्द, रावणपुर बुजुर्ग एवं धौलाहेडी पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित हुए पीड़ित 100 लोगों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की। इसके बाद यमुना किनारे बसे गांव पंचकुआ, आल्हणपुर, टोडरपुर भूखड़ी, लाल वाला घाट पहुंचकर यमुना नदी तथा बूढ़ी यमुना नदी की बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई दौलतपुर के पास की पुलिया तथा रावणपुर लिंक मार्ग का भी निरीक्षण किया। राज्य मंत्री जसवंत सैनी एवं विधायक मुकेश चौधरी ने बाढ़ से प्रभावित हुए हुए लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का जल्द ही सर्वे कराकर बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा। इस दौरान एडीएम(एफ) रजनीश कुमार मिश्र, एसडीएम सदर कीर्ति राज, नायब तहसीलदार मोनिका चौहान, चौ. अजब सिंह, निर्दोष प्रधान, चौ. शहजाद, कन्हैया सैनी, संजय प्रधान, चौ. देवी सिंह, चौधरी तसव्वर प्रधान, मुकेश शर्मा, ओमकार चौधरी, भीम चौधरी, पवन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें