फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन दिन से बिजली गुल होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नानौता। गांव हिमामपुर में तीन दिन से बिजली आपूर्ति बंद पड़ी है। इसके चलते पेयजल संकट भी गहरा गया है। गुस्साएं ग्रामीणों ने बिजलीघर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करते हुए आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन


नानौता देहात क्षेत्र के गांव हिमामपुर के ग्रामीण शनिवार को इक्टठा होकर बिजलीघर पहुंचे। जहां ओमप्रकाश, श्यामा, पूरन सिंह, सौ प्रसाद, नेरश, ओमबीर, सुशील, कुशलपाल, राजसिंह, धारा सिंह, यशपाल, धसीटू राम, महेन्द्र, मांगेराम, राजू, गुलाब सिंह, अभिषेक, धर्मसिंह, मोहर सिंह आदि ने बताया कि गांव में तीन दिन से बिजली न आने के कारण अंधकार पसरा है। उन्होंने गांव की बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। उधर जेई राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को लाइन जोड़कर बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें