फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मंत्री ने किया तटबंधों और पैचिंग कार्य का निरीक्षण
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार में बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री ने सरसावा क्षेत्र में यमुना किनारे हो रहे स्टड एवं पैचिंग कार्य का निरीक्षण किया। इससे पूर्व रविवार की रात भी राज्यमंत्री ने नकुड़ क्षेत्र में तटबंधों के निर्माण की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन

सोमवार को शाम के समय बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्य मंत्री विजय कुमार कश्यप सरसावा क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे पहुंचे। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर झरौली तथा बहलोलपुर गांव में यमुना तट का निरीक्षण किया। बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार खोट ना हो। प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हितों के लिए अरबों रुपये की विकास योजनाएं बनाकर लाभ पहुंचाना चाहती है। सरकार का उद्देश्य है कि जनता को भी विकास योजनाओं का पूर्ण लाभ मिले। इस मौके पर अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार, एसडीओ विकास चन्द्रा, विकास त्यागी, भाजपा नेता दुष्यंत राणा, प्रवीण राणा, पदम सिंह ढायकी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व रविवार की रात भी राज्य मंत्री ने टार्च की रोशनी में नकुड़ क्षेत्र के तटबंधों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को जांचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें