फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने ली शांतिधाम में बेसहारा महिलाओं की सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने नगर के एक दिवसीय दौरे के दौरान अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने सेंट मैरी स्कूल में जहां बच्चों से बात की वहीं शांतिधाम में बेसहारा महिलाओं की सुध भी ली।
प्रदेश सरकार के जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के सेंट मैरी एकेडमी पहुंचने पर उनका तिलक लगाकर स्वागत करने के पश्चात स्कूल के बैंड ने मार्च पास्ट करते हुए मंच तक पहुंचाया। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत विद्यालय की सिस्टर जॉइस तथा सिस्टर सजीता ने बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर राज्यमंत्री का स्वागत किया। इसके पश्चात स्कूल की बालिकाओं ने भारत की सांस्कृतिक विविधता में एकता को समर्पित स्वागत गान प्रस्तुत किया। राज्यमन्त्री ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपने स्वागत के लिए विद्यालय परिवार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात राज्य मंत्री ने स्कूल की संस्था द्वारा बेसहारा महिलाओं के लिए बनाए गए शांतिधाम आश्रम में जाकर महिलाओं से बात की। उन्होंने महिलाओं के लिए शरद ऋतु में गर्म पानी से स्नान करने हेतु सोलर हीटर के लिए एक लाख रुपये नगद देने की घोषणा की। इसके पश्चात राज्यमंत्री नगर पालिका के नामित सभासद भाजपा नेता रमेश सुखीजा के आवास पर पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं के साथ जलपान करते हुए मंत्रणा की। तत्पश्चात पैदल भ्रमण करते हुए मोहल्ला चौधरियान स्थित गोशाला पहुंचकर गो माता की सेवा की। नकुड़ रोड स्थित रविदास मंदिर तथा बनखंडी महादेव मंदिर में पहुंच विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें