भाजपा का चुनाव चिन्ह। सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय राज्यमंत्री बिजली एवं भारी उद्योग चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि राजपूत समाज हमारा परिवार है। यह समाज देश पर मर मिटने वाला है। परिवार में नाराजगी हो जाती है। हम क्षत्रिय समाज के अपने भाइयों को मनाएंगे। राजपूत समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा और भविष्य में भी रहेगा।
सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में भाजपा के वालंटियर सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि राजपूत समाज भाजपा से नाराज नहीं हो सकता। यह समाज हमेशा राष्ट्र और देश को समर्पित रहा है। चाहे मुगलकाल हो या फिर अंग्रेजों का। धर्म की रक्षा और देश की आजादी के लिए राजपूत समाज ने कई कुर्बानियां दी हैं। यह समाज देश से प्यार करने वाला है।