फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छह डिग्री हुआ न्यूनतम तापमान, सर्दी से ठिठुरे लोग

Tue, 19 Dec 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में कोहरे जाते वाहन
विज्ञापन
सहारनपुर। पहाड़ों पर बर्फबारी से जनपद में तापमान लगातार गिर रहा है। सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने के कारण लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। अगले 24 घंटे में कोहरा आने तथा दोपहर के समय धूप निकलने का अनुमान है।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार की सुबह तीन बजे से सर्दी का असर अधिक रहा। कई लोगों को बिस्तर में भी राहत नहीं मिली। सुबह के समय मौसम साफ होनेे के बावजूद ठंडक अधिक महसूस की गई। आठ बजे तक धूप निकली थी, लेकिन उसके बाद अचानक से कोहरा आ गया। बेहट रोड पर दृश्यता 30 से 40 मीटर तक रही। हालांकि करीब एक घंटे बाद कोहरा फिर से छंट गया। इसके बाद दिन भर धूप जरूर रही, लेकिन सर्दी का असर बरकरार रहा, जिसकी वजह से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सोमवार को न्यूनतम तापमान 06 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें