फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान बढ़ा, गर्मी से राहत नहीं

विज्ञापन
सहारनपुर में अधिक तापमान के चलते चेहरा ढाक कर जाती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंगलवार को सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण गर्मी से राहत नहीं मिली। जनपद में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.6 और अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह इस मौसम का अभी तक का सबसे अधिक था, लेकिन मंगलवार को अधिकतम तापमान तो घटकर 42.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़कर 27.4 डिग्री पर पहुंच गया। आलम यह रहा कि दिन में हवा चलने के बावजूद गर्मी का सितम जारी रहा। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम नजर आई। मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि अगले दो से तीन दिन गर्मी रहेगी। शुक्रवार या शनिवार तक बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में गिरावट रहेगी।

सहारनपुर में अधिक तापमान के चलते चेहरा पर हाथ रखकर जाती युवती- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें