फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दस दिन में 5.5 डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम तापमान, सर्दी बढ़ी

Tue, 24 Nov 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बीते दस दिन में न्यूनतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है, जिस कारण सर्दी बढ़ी है। अब लोग सुबह-शाम या रात ही नहीं, दोपहर में भी गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ रहा। उसके बावजूद सुबह के समय अच्छी ठंडक महसूस की गई। कुछ क्षेत्रों में अन्य दिनों की तरह वातावरण में बेहद हल्का कोहरा और उसके साथ प्रदूषण भी नजर आया। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया सर्दी का असर कम होता गया। दोपहर के समय भी लोग धूप सेंकते नजर आए। इसकी प्रमुख वजह घरों के अंदर ठंड महसूस होना रहा।
रविवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही और वह 19 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भी .5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बीते दस दिन के तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो दस दिन में न्यूनतम तापमान 5.5 और अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरा है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान और गिरेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन


बीते दस दिन का तापमान
तिथि-न्यूनतम-अधिकतम
23 नवंबर1926
22 नवंबर19.5-26.5
21 नवंबर20-27
20 नवंबर20-27
19 नवंबर20.526.5
18 नवंबर21-26
17 नवंबर22.526.5
16 नवंबर24-27.5
15 नवंबर24-28
14 नवंबर24.527.5

सोमवार को 272 रहा एक्यूआई
शहर के एक्यूआई में रविवार की तुलना में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। उसके बावजूद वह 272 रहा, जो हवा की खराब स्थिति को साबित करता है। पिछले एक महीने से अधिक समय से शहर की एक्यूआई 200 के पार ही चल रहा है। ऐसे में चिकित्सक सांस, दिल, मस्तिष्क, शुगर के मरीजों तथा गर्भवतियों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें