राधा स्वामी सत्संग व्यास के पिलखनी स्थित सेंटर पर आयोजित होने वाले सत्संग की तैयारियों में जुटे ?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राधा-स्वामी सत्संग व्यास प्रमुख सरदार बाबा गुरिंदर सिंह तीन मार्च को पिलखनी स्थित मेजर सेंटर सत्संग भवन में पहुंचेंगे। वे यहां चार और पांच मार्च को प्रवचन करेंगे। इस सत्संग को सुनने के लिए कई प्रदेशों से लाखों श्रद्धालुओं पिछले वर्ष की तरह पहुंचेंगे। इसके साथ ही सरसावा रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनें रुकेंगी। सत्संग को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
राधा स्वामी सत्संग व्यास पिलखनी मेजर सेंटर में हर बार की तरह इस बार भी चार व मार्च को होने वाले सत्संग की तैयारी शुरू हो गई हैं। तीन मार्च का बाबा गुरिंदर सिंह डेरे में पहुंचेंगे। एक मार्च को पिलखनी सेंटर की कमान व्यास डेरे की सुरक्षाकर्मी के अलावा पंजाब व जनपद पुलिस संभाल लेगी। सेंटर को चारों ओर से सील कर दिया जाएगा। किसी भी संगत या अनुयायी को बिना चेकिंग अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इसके साथ ही मोबाइल फोन, कैमरा और किसी प्रकार के उपकरण को अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा। इसके साथ ही अनुयायियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर सभी एक्सप्रेस ट्रेेनों का सरसावा रेलवे स्टेशन पर तीन से पांच मार्च तक स्टोपिज बनाया। सत्संग में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के अलावा कई प्रदेशों से श्रद्धालु आएंगे। बाहर से आने वाले वाहनों की यातायात व्यवस्था के लिए 2500 सेवादार पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। इसके लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई जा रही हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी।