नानौता चीनी मिल में अधिकारियों से वार्ता करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नानौता। क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने चीनी मिल के गन्ना अधिकारी व जीएम का घेराव किया। इस दौरान किसानों को गन्ने के 15 फरवरी तक के भुगतान को जल्द कराने की मांग की गई।
शुक्रवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह राणा के नेतृत्व में क्षेत्र के गन्ना किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम व गन्ना अधिकारी का घेराव किया। इस दौरान अजीत सिंह राणा ने किसानों की समस्या बंद गन्ना गेट पर्ची को खोलने, सेंटर का गन्ना कम करना, ओवरलोड को जल्द बंद कराया जाए।
अजीत सिंह ने कहा कि किसानों के 15 फरवरी तक के गन्ने का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अश्वनी बालियान ने कहा कि किसानों का किसी भी प्रकार का शोषण सहन नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में चीनी मिल के जीएम व गन्ना अधिकारी ने किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान जसबीर सिंह, मनोज राणा ठसका, यशवंत राणा, मान सिंह, चंद्रपाल सिंह, काका, राजपाल सिंह, सहदेव सिंह, ओमवीर राणा आदि रहे।