बडगांव। बहेडा गांव में सोमवार को बुखार से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। क्षेत्र के लगभग हर गांव में तेज बुखार अभी कहर बरपा रहा है।
बहेडा निवासी जसवंत (50) पुत्र इसम दो दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने उसे देवबंद के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। देर शाम उपचार के दौरान जसवंत की मौत हो गई। बहेडा, दल्हेडी, चंदपुर, सिरसली कला, सिसौनी आदि गांवों के कई परिवार ऐसे भी बताए जा रहे हैं जिनमें परिवार का हर सदस्य बुखार की चपेट में है।