फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पारा फिर गिरा, कोहरे और शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी

विज्ञापन
सहारनपुर में घने कोहरे में जाती ट्रेन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट के चलते लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। बीती रात घने कोहरे के कारण पारा चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बुधवार को दिन में भी कोहरे के साथ शीतलहर चलने से लोग कांपते नजर आए। कुछ समय के लिए निकली धूप भी लोगों को सर्दी से कोई खास राहत नहीं दिला सकी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात नौ बजे ही मौसम में घना कोहरा आना शुरू हो गया। विजिबिलिटी 15 मीटर तक थी। इसकी वजह से शहर में भी यातायात प्रभावित रहा। दुपहिया वाहन चालक भी हेड लाइट के साथ इंडीकेटर जलाकर चल रहे थे। हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रही और भारी वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए गए। बुधवार की सुबह आठ बजे तक भी घना कोहरा रहा, लेकिन उसके बाद कोहरा ऊपर चढ़ गया। इसके बाद विजिबिलिटी 500 मीटर तक बन गई, लेकिन कोहरे के आसमान में चढ़ने की वजह से धूप दोपहर एक बजे निकली। दिन में शीतलहर बराबर चलती रही, जिसके कारण लोगों को धूप भी कोई खास राहत नहीं दिला सकी। लोग सर्दी से बचने को अलाव सेकते नजर आए। न्यूनतम तापमान जो मंगलवार को पांच डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर चार पर आ गया। अधिकतम तापमान भी मंगलवार के 16 डिग्री से गिरकर 15.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अगले 24 घंटे में कोहरा आने और शीतलहर चलने के साथ ही सर्दी के और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें