फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में मीनू बनी चैंपियन

विज्ञापन
नागल के राजकीय महिला महाविद्यालय में विजेता खिलाड़ियों के साथ कॉलेज की शिक्षिकाएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। कोटा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने सभी विजेता छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में मीनू को चैंपियन घोषित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. अंजू सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता और असफलता के विचार के बजाय अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर अथक प्रयास करना महत्व रखता है, क्योंकि सफलता सतत प्रयासरत व्यक्ति के कदम जरूरी छूती है। प्रतियोगिता में चार सौ मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम और ममता द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में गीता प्रथम और मीनू द्वितीय, गोला फेंक में सानू सैनी प्रथम और शबाना अंजुम द्वितीय, भाला फेंक में सोनू सैनी प्रथम और शबाना द्वितीय रही। इस प्रतियोगिता में मीनू को चैंपियन घोषित किया। इस मौके पर संतोष चौधरी, डॉ. कल्पना राव, पूनम यादव, डॉ. प्रताप सिंह रावत, प्रदीप कुमार, इस्तेखार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें