फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपूर्ण शेयरधारक किसानों की निरस्त होगी सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। किसानों को समय से पर्चियां उपलब्ध कराने आदि को लेकर उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने विभागीय अधिकारियों, गन्ना विकास समितियों और चीनी मिलों के प्रबंधकों की बैठक का आयोजन किया। उन्होंने सभी किसानों को एसएमएस भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडल की गन्ना समितियों के 21957 अपूर्ण शेयरधारकों की सदस्यता निरस्त की जाएगी।
विज्ञापन

गन्ना भवन सभागार में आयोजित बैठक में मंडल के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों, सहकारी गन्ना विकास समितियों के सचिवों, चीनी मिलों के गन्ना महाप्रबंधक आदि ने भागीदारी की।
उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि समिति के सदस्यों के बैंक खाता संख्या, अनपेड की धनराशि, एसएमएस से सभी किसानों को पर्ची उपलब्ध कराने, किसानों के घोषणा प्रमाणपत्र भरवाने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को गन्ना सप्लाई करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की गन्ना विकास समिति के शेयर की पूरी राशि जमा नहीं है उनकी सदस्यता को निरस्त किया जाएगा। इनमें सहारनपुर जनपद के 13854 किसान, मुजफ्फरनगर के 7150 और शामली के 953 किसान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें