फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण की टीम ने सील किए अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने छह अवैध निर्माणों को सील किया। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार और सचिव रामजीलाल ने बताया कि टीम ने जोन-02 के ढाबे वाली गली में एक निर्माण एवं अंबाला रोड पर पहले से हुए निर्माण को होटल में परिवर्तित करने के कार्य को सील किया गया। विश्वकर्मा नगर में दो दुकान के निर्माण कार्य, कलसिया रोड पर हॉल के निर्माण कार्य, हसमत कॉलोनी में छह दुकानों एवं दो कमरों का निर्माण कार्य सील किए गए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण कार्य के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता रोहित कुमार, सुधीर कुमार, प्रदीप गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें