फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी मिले विकास योजनाओं का लाभ: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी मिले विकास योजनाओं का लाभ: मंडलायुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित कार्यों एवं परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता एवं मानकों का पालन होना चाहिए। जो भी निर्माण एजेंसी कार्य को पूरा करने में लापरवाही बरतेगी, उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थागत प्रसव को सामुदायिक एवं प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्रों पर कराए जाने को लेकर जागरूक किया जाए। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान का परिणाम भी जनता के सामने आने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी विकास कार्यक्रमों का लाभ दिलाना है।
मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने मंडलीय विकास कार्यों एवं प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने सहारनपुर जिले में पर्यटन विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा करने के लिए सीडीओ को शासन से धनराशि प्राप्त करने के लिए समन्वय स्थापित के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शासन से धनराशि अवमुक्त नहीं हुई हो उससे संबंधित विभाग से 15 अगस्त तक पुन: धनराशि की मांग कर ली जाए। मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यदायी निर्माण संस्था द्वारा लापरवाही करने पर उसे काली सूची में डाला जाएगा। मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम में जनपद शामली एवं सहारनपुर की प्रगति कम पाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने दोनों जनपदों के सीडीओ को प्रगति में तेजी जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थागत प्रसव के तहत तीनों जनपदों का प्रतिशत बहुत कम पाया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तीनों जनपदों में गठित समूहों का प्रतिशत बेहद कम मिलने पर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फायरिंग रेंज निर्माण के प्रथम चरण के तहत विस्थापित हुए वन गुर्जरों को आवास योजना से लाभान्वित किया जाए। विस्थापित वन गुर्जरोें को आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। मंडलायुक्त ने मंडल की सभी नदियों को विकसित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नदियों के तटबंध चौडे़ बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिससे इन्हें ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जा सकेगा। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ सहारनपुर प्रणय सिंह, सीडीओ शामली, एसएन तिवारी, सीडीओ मुजफ्फरनगर आलोक कुमार, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या संजीव कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें