इतिहास और वर्तमान पर तीखा वक्तव्य
स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि अंग्रेजी शासन में हजारों स्वयंसेवकों ने हिंदुत्व के लिए जेल यात्राएं कीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकारों ने मुगलकालीन अत्याचारों को इतिहास से छिपाया।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और संसद की चर्चाओं को लेकर भी विपक्ष पर सवाल उठाए।
हिंदू समाज को एकजुट करने का संकल्प
सम्मेलन में उपस्थित लोगों को किसी भी हिंदू से घृणा न करने और समाज को एकजुट रखने की शपथ दिलाई गई। भ्रूण हत्या और जनसंख्या संतुलन जैसे मुद्दों पर भी चिंता जताई गई।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला प्रचारक अरविंद कुमार, विभाग प्रचारक अरविंद सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, विकेश चौधरी, वीरेश चौधरी, अशोक राणा, राजकुमार प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।