मेरठ पुलिस लाइन में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले उप-निरीक्षक सरदार इंद्रजीत सिंह सहारनपुर में कई पुलिस चौकियों के इंचार्ज रहे। वर्तमान में वह नगर कोतवाली की सराय चौकी के इंचार्ज थे।
उप-निरीक्षक सरदार इंद्रजीत सिंह बुधवार को तीन दिन की छुट्टी लेकर मेरठ की पुलिस लाइन में मिले सरकारी आवास में परिवार के पास गए थे, जिन्होंने बुधवार की रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली।