फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मीनाक्षी मिस और विकास मिस्टर फ्रेशर बने

विज्ञापन
नागल के आईआईएमटी में छात्र-छात्राओं के साथ संस्था सचिव - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए इंजीनियरिंग विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। मिस फ्रेशर मीनाक्षी सिंधी और मिस्टर फ्रेशर विकास सचदेवा चुने गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के कार्यकारी सचिव इंजी. ईशु मित्तल, उप निदेशक आशुतोष गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक, द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भारत के विभिन्न प्रदेशों की वेशभूषा में रैंप वॉक किया तथा चाइल्ड लैबर पर सुंदर एक्ट प्रदर्शित किया। प्राची व अलीशा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रिंस मंढार, सत्यव्रत, विकास सचदेव, अब्दुल कलाम ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। संस्था के डीन एकेडमिक सचिन संगल ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह पूर्वक पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। मिस और मिस्टर चार्मिंग वंदना और मुर्तजा आलम को चुना गया। इसके अलावा मिस इवनिंग पूजा जायसवाल को चुना गया। संचालन संस्था के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष सुविधा व कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यापक भानू प्रताप और आकाश, वृतिका व अर्पित वर्मा ने किया। सूर्यकांत, अश्वनी कुमार, अंकित मेनवाल, अंकुर त्यागी, सुमित कुमार, वीएस कुशवाहा, स्वीटी मलिक, अमित जैन, ओमपाल सिंह, अवनीश चौहान, मालविका चौहान, तनिष्का शर्मा, मोहिनी, मिन्टू सैनी, हेमंत कटारिया, मिलन धीमान, दीपक सैनी, शुभम दत्त शर्मा, अकरम, आकिल जावेद, रजनीश, रिंकू बिलवान, अरविंद सैनी, मनोज राणा आदि का सहयोग रहा।

आईआईएमटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें