फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर की कालोनी में संक्रमितों तक नहीं पहुंची दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर की कालोनी में संक्रमितों तक नहीं पहुंची दवाएं
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को तुरंत इलाज शुरू किए जाने का दावा खोखला साबित हो रहा है। जिस मोहल्ला पंत विहार में महापौर रहते हैं, वहां पर संक्रमित मिले लोगों तक कोविड किट नहीं पहुंचाई गई। यहां तक कि नगर निगम की ओर से इलाके को सैनिटाइजेशन भी नहीं कराया गया।
महानगर के पंत विहार में यह लापरवाही देखने को मिली है। आरएसएस और सेवा भारती की ओर से पंत विहार के शिव मंदिर में कोविड जांच के लिए बृहस्पतिवार सुबह कैंप लगाया गया, जिसमें 40 से अधिक लोगों की कोविड जांच हुई। इनमें 20 से अधिक लोग पॉजिटिव आए। यहीं के निवासी अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष केके शर्मा ने बताया कि संक्रमितों ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की तो कर्मचारी ने कहा कि उनके पास अभी सीएमओ कार्यालय से सूची नहीं आई है, जब सूची आएगी, तब इलाज शुरू होगा। केके शर्मा का कहना है कि नगर निगम की ओर से सैनिटाइजेशन नहीं कराया। संक्रमितों के घरों के बाहर बल्लियां तक नहीं लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र सरकार की नीतियों को खोखला साबित करने में लगा है। दावे तुरंत इलाज के किए जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमित लोगों से 24 घंटे बीतने के बाद भी संपर्क नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गंभीर मामला है। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। जिलाधिकारी से भी उन्होंने इस संबंध में वार्ता की है। सरकार तुरंत उपचार दिला रही है। इसमें जो कर्मचारी कोताही बरत रहे हैं, उन पर कार्रवाई होगी। - संजीव वालिया, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें