फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रिश्वत लेते चिकित्साधीक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
डॉ. नितिन कंदवाल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट सीएचसी का चिकित्साधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मेरठ इकाई ने बेहट सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. नितिन कंदवाल सलेमपुर गदा की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) संगीता देवी से नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम उन्हें बेहट कोतवाली में लिखापढ़ी करने के बाद अपने साथ मेरठ ले गई है।
विज्ञापन

सलेमपुर गदा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीएचओ संगीता देवी को नवंबर माह में उनके छह महीने के कार्य के बदले करीब नब्बे हजार रुपये मिले थे। इसके भुगतान की एवज में सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. नितिन कंदवाल रिश्वत मांग रहे थे। परेशान होकर एक सप्ताह पहले संगीता देवी ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शुक्रवार को मेरठ से एंटी करप्शन के सीओ दीपक कुमार त्यागी टीम के साथ सहारनपुर पहुंचे और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मिले। जिलाधिकारी ने जिला सांख्यिकीअधिकारी अमित कुमार को टीम के साथ बेहट भेजा। जैसे ही पीड़िता संगीता देवी ने पाउडर लगे नौ हजार रुपये डॉ. नितिन कंदवाल को सौंपे, टीम उन्हें दबोच लिया। उनके हाथ पानी में डलवाए गए, इससे पानी का रंग बदल गया। कोतवाली के कार्यवाहक इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक से नौ हजार रुपये बरामद हुए हैं।

रोपी चिकित्सा अधीक्षक की गिरफ्तारी के बाद लिखा पढ़ी करती एंटी करप्शन की टीम।- फोटो : SAHARANPUR

बेहट कोतवाली में चिकित्सा अधीक्षक को गाड़ी में बैठाने के लिए लाती एंटी करप्शन की टीम- फोटो : SAHARANPUR

बेहट कोतवाली में लगी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें