फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नशीली दवाओं के जखीरे के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2024 02:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नशीली प्रतिबंधित दवा हरियाणा और उत्तराखंड में आपूर्ति करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से छह हजार कैप्सूल बरामद हुए हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा पूर्व में पकड़े गए नशा तस्कर से आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी। बरामद कैप्सूल की कीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हरियाणा के थाना प्रताप नगर जनपद यमुनानगर पुलिस ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सफीपुर निवासी अंकित को कुछ दिन पूर्व नशीली दवाओं के साथ पकड़ा है। आरोपी ने हरियाणा पुलिस को बताया था कि वह नशीली दवाएं सहारनपुर के एक मेडिकल स्टोर संचालक से खरीदता है, जिसकी प्रताप मार्केट में दुकान है। पता लगने पर मंगलवार को नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र चौहान निवासी पवन विहार कॉलोनी कोतवाली सदर बाजार को चकराता मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से छह हजार प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें