फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कार में मिला सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे का शव, हत्या की आशंका

Wed, 13 Mar 2024 02:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर की मधुबन विहार कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे का शव लेबर कॉलोनी में कार के अंदर मिला है। मृतक के दो दोस्तों को थाना कुतुबशेर पुलिस ने हिरासत में लिया है, जो अत्यधिक नशे में थे और कार में सवार थे, जिनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस हत्या या हादसे के बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की मधुबन विहार कॉलोनी निवासी राजबल पुलिस विभाग से दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस के मुताबिक उनका बेटा गौरव उर्फ अंकित (32) सोमवार की दोपहर कार से पत्नी को गांव मल्हीपुर स्थित मायके में छोड़ने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। सोमवार की रात एक बजे थाना कुतुबशेर पुलिस को सूचना मिली कि लेबर कॉलोनी में एक कार पुलिया से टकराकर नाले में गिर गई है। कार में पिछली सीट पर एक युवक का शव पड़ा है और दो युवक नशे में धुत हैं। शव की पहचान गौरव के रूप में हुई, जबकि दोनों युवक उसके दोस्त निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गौरव के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस की जांच सामने आया कि गौरव और उसके दोस्तों ने सोमवार की शाम शराब पी। इसके बाद उनकी कार लेबर कॉलोनी में पुलिया से टकराने के बाद नाले में गिरी। यह भी मौत की वजह हो सकती है। वहीं, मृतक के दोस्त गौरव के शव को तीन घंटे कार में लेकर घूमते रहे। लेबर कॉलोनी में कार पुलिया से टकराने के बाद पकड़े गए।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज, जताई हत्या की आशंका
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता लग पाएगा। पुलिस हत्या या हादसे के बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं, गौरव के ससुर विरमपाल ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें