फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति नहीं मिलने से खफा मेडिकल कालेज के छात्र सीडीओ से मिले

विज्ञापन
विकास भवन पर ज्ञापन देने पहुंचे मेडिकल कॉलेज के छात्र - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। छात्रवृत्ति दिलाने की मांग को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के कई छात्रों ने मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि छात्रों ने उचित दस्तावेज लगाकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इसके बावजूद उन्हें अभी तक भी छात्रवृत्ति नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र विकास भवन स्थित मुख्य विकास कार्यालय पहुंचे। सीडीओ को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि उचित दस्तावेज लगाकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति के डाटा का अभी तक सत्यापन नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से छात्रों की छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की। इस दौरान गोविन्द कुमार, आलोक सिंह, प्रवीण मौर्य, संदीप, निखिल, आकांक्षा सिंह, आकांशा पांडे, अनुराग, सत्यप्रकाश, पवन, रवि, अश्वनी, पीयूष, आशुष, सोनू, अलीशा, राजकुमार, सचिन, नितेश, मनीष, साक्षी, कृति, विवेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें