फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएड और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा कल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित एमएड और एलएलएम पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 30 अक्तूबर रविवार को होगी। एमएड की प्रवेश परीक्षा के लिए महाराज सिंह कॉलेज और एलएलएम प्रवेश परीक्षा के लिए जेवी जैन कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि एमएड की प्रवेश परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक तथा एलएलएम प्रवेश परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों में दाखिले, प्रवेश परीक्षा के आधार पर कराए जाते हैं। उक्त पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन भी अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया हुआ है वह ही परीक्षा में शामिल होंगे।
इनके अतिरिक्त पंजीकरण कराने से वंचित अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय 15 से 25 अक्तूबर तक प्रवेश पोर्टल खोला था। उसमें भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। सभी के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं, जो 27 अक्तूबर से डाउनलोड किए जा रहे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले केंद्रों पर पहुंचने को कहा है, जिससे परीक्षा केंद्रों में एंट्री में कोई परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर तमाम तैयारियां विश्वविद्यालय और परीक्षा केंद्रों के स्तर से पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें