फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट व्यापारी पकड़े, हंगामा

Sun, 16 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना कुतुबशेर परिसर में हंगामा करते मीट व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर।  रोक के बावजूद मीट की दुकान खोल रहे तीन व्यापारियों को पुलिस ने पकड़ लिया। इस पर रविवार को हंगामा मच गया। विरोध में दर्जनों मीट व्यापारी इकट्ठा होकर कुतुबशेर थाना पहुंच गए और
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई पर आक्रोश जताया। बाद में पुलिस ने उनका चालान काटकर छोड़ दिया।

रविवार को कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सीराजान और लोहानी सराय के बकरी वाला चौक पर इंतजार, गुड्डू और सोहराब ने अपनी-अपनी मीट की दुकानों को खोला। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। 
सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों दुकानदारों को पकड़ लिया। आरोप है कि तीनों दुकानदार मानकों के विरुद्ध खुले में मीट काट रहे थे। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाना लेकर पहुंची। कुछ ही देर में दर्जनों मीट व्यापारी थाने पहुंच गए और घेराव किया। मीट व्यापारियों ने पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


मीट व्यापारियों ने आरोप लगाया कि एक व्यापारी अपने परिवार की शादी के लिए मीट की सफाई कर रहा था। पुलिस ने उसे बेवजह पकड़ लिया है। पुलिस ने तोड़फोड़ की है। करीब एक घंटे तक व्यापारी कुतुबशेर थाना में हंगामा करते रहे। इससे अंबाला रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने व्यापारियों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन व्यापारी पकड़े गए व्यापारियों को छोड़ने की जिद पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने तीनों का चालान काटकर थाने से छोड़ दिया।
कुतुबशेर थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा का कहना है कि मानकों को पूरा करने पर ही मीट की बिक्री करने दी जाएगी। एक व्यक्ति को शादी के लिए मीट साफ करने की बात कही जा रही थी, शादी का कार्ड दिखाया है। जिस कारण उसे छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें