फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खतरे के चलते होली नहीं खेलेंगे महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के खतरे को देख महापौर संजीव वालिया ने इस बार होली नहीं खेलने का निर्णय लिया। उन्होंने नगर की जनता से भी होली खेलते समय सावधानी बरतने की अपील की। उधर, नगरायुक्त ने भी होली पर शहर को स्वच्छ बनाने और पानी बचाने की अपील की।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया ने पत्रकारों को बताया कि कोरोना वायरल वैश्विक समस्या बन गया। भारत में भी अलग-अलग जगहों पर मामले सामने आए हैं। ऐसे में सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है, चूंकि होली पर हम एक-दूसरे के गले मिलते हैं और गुलाल आदि लगाते हैं, तो ऐसे में संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में जरूरी है कि होली खेलने में सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कोरोना से बचने का सबसे बेहतर तरीका सावधानी बरतना है। उन्होंने कहा कि जब अपने मित्रों या सगे संबंधियों से मिले तो हाथ ना मिलाएं ना ही गले मिलें, बल्कि हाथ जोड़कर अभिवादन करें। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। उधर, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने भी शहरवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने होली मनाते समय स्वच्छता बनाए रखने और पानी बचाने की अपील लोगों से की। साथ ही सेहत का विशेष ख्याल रखने को कहा।
कोरोना वायरस के डर से कार्यक्रम किए स्थगित
सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी की बैठक में होली मिलन और महिला दिवस को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय पर डाक्टर केके खन्ना की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से कोरोना वायरस के फैलने की आशंका के चलते कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया। डाक्टर केके खन्ना ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली मिलन कार्यक्रम स्थगित करने की अपील की है। इसी के चलते आठ मार्च को होने वाला होली मिलन और महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान संस्थापक केएल अरोड़ा, अध्यक्ष आरके जैन, विजय कुमार, प्रेमनाथ छोकरा, सीएम एंडले, केएल दावड़ा, अनुपमा महाजन, सुमन बाला, गिरधारी लाल जसूजा, केके गर्ग, वाईके गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें