सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया को उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल का महासचिव चुना गया। बुधवार को नगर निगम परिसर पहुंचने पर महापौर का माल्यार्पण कर और बुकें भेंट कर स्वागत किया।
बुधवार को जैसे ही महापौर अपने कार्यालय में पहुंचे, तो नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन और निगम के कर्मचारियों और पार्षदों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाई दी। महापौर संजीव वालिया ने कहा उन्होंने कहा कि मेयर काउंसिल द्वारा 74 वें संविधान संशोधन में महापौर और पार्षदों के अधिकारों में वृद्धि पर बल दिया जाएगा। इसमें पार्षद पिंकी गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा, उमेश शर्मा, अशोक राजपूत, मंसूर बदर, विराट पुरी, विजय कालड़ा, सुनील शर्मा, सलीम अंसारी, गुलशेर, शहजाद चौधरी, शहजाद मलिक, शाहिद कुरैशी, गोपालदास, कार्तिक चौहान, हाजी बहार, मुकेश गक्खड़, मनोज जैन, मान सिंह जैन, संजय गर्ग, भूरा सिंह प्रजापति, अनिल कुमार, कुशल पठानिया, रमेश छाबड़ा, नरेश रावत, प्रदीप उपाध्याय, अंकुर अग्रवाल, रिजवान अहमद आदि के अलावा पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र धवन, सईद सिद्दीकी, अजय शर्मा, शकील प्रधान, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।