फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मौलवी गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी मौलवी अनीस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि 14 साल की बेटी घर के नजदीक मस्जिद में मौलवी से पढ़ने जाती है। 26 सितंबर को पेट में दर्द और उल्टी हुई थी। तबीयत खराब होने पर चिकित्सक के पास ले गए थे। जांच के दौरान पता चला था कि किशोरी छह माह की गर्भवती है।
किशोरी घर पर न बताए इसके लिए मौलवी द्वारा उसे डराया गया था। मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में टीम गठित की थी। तब से टीम मौलवी की तलाश में थी।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी मौलवी को एक कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। थाने में पूछताछ की गई। इसमें आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें