फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: मौलाना महमूद मदनी मजलिस-ए-शूरा के नए सदस्य, दारुल उलूम में चल रही शूरा की बैठक में लगी मुहर

Tue, 13 Sep 2022 11:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, देवबंद (सहानपुर)

सार

मंगलवार को दारुल उलूम के मेहमानखाने में चल रही मजलिस-ए-शूरा की बैठक के दूसरे दिन शूरा सदस्यों ने मौलाना महमूद के नाम पर मुहर लगाई। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के देवबंद में स्थित इस्लामिक शिक्षा के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा ने अहम फैसला करते हुए जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य मौलाना महमूद मदनी को शूरा का सदस्य बनाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दारुल उलूम के मेहमानखाने में चल रही मजलिस-ए-शूरा की बैठक के दूसरे दिन शूरा सदस्यों ने मौलाना महमूद के नाम पर मुहर लगाई। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया की शूरा में एक सदस्य की जगह खाली थी। जिस पर सर्वसम्मति से मौलाना महमूद मदनी को शूरा सदस्य चुना गया है।

गौरतलब है पिछले काफी समय से मौलाना महमूद के मजलिस-ए-शूरा के सदस्य बनने की चर्चाएं जोरों पर थीं। महमूद मदनी के चाचा व जमीयत के दूसरे धड़े के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी पहले ही शूरा के सदस्य और संस्था में सदर मुदर्रिस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें