फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह की जमीन पर कब्जे का मामला गरमाया

Sun, 06 Nov 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
गंगोह कोतवाली में समाधान दिवस में ज्ञापन देते चेयरमैन नोमान मसूद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोहल्ला कुरैशियान स्थित बड़ी ईदगाह की जमीन पर अवैध कब्जे का मसला लगातार गर्माता जा रहा है। मामले को लेकर सपाइयों और नगरपालिका चेयरमैन में ठन गई है। चेयरमैन ने थाना दिवस में ज्ञापन देकर जमीन की पैमाईश करवाकर अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


शनिवार को चेयरमैन काजी नोमान मसूद सभासदों और समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे। थाना दिवस में मौजूद राजस्व विभाग के कानूनगो नाथी राम को प्रार्थना पत्र देकर ईदगाह की जमीन की पैमाइश कराने और कब्जा धारकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उनके हीलाहवाली किए जाने पर चेयरमैन ने राजस्व विभाग पर सत्ता के दबाव में आने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि अविलंब पैमाइश कराकर अवैध कब्जे ना हटाए गए तो वह थाना परिसर में बेमियादी धरना आरंभ कर देंगे।
विज्ञापन


चेयरमैन के साथ कोतवाली पहुंचने वालों में मोहम्मद शारिक, पहल सिंह सैनी, महबूब अली, इंतजार उर्फ लालू, इरशाद रब्बानी, कश्यप कुमार फौजी, श्रवण सैनी, जीशान मसूद, डा. प्रवीण आलम, आरिफ खान, मुन्ना, मनीष गर्ग आदि शामिल रहे। 

उधर, सभासद हारुण चौधरी ने जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में नपा चेयरमैन के नजदीकियों एवं सभासदों पर बड़ी ईदगाह की मेन सड़क से लगी तीन बीघा जमीन पर नाजायज कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है।

हाजी इलियास कुरैशी, हाजी नदीम, इरफान अलीम, अहसान आदि के अनुसार आगामी आठ नवंबर को आहूत महापंचायत में ईदगाह के मुतवल्ली पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद, कैराना विधायक चौधरी नाहिद हसन और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री असदुल्लाह अजमेरी सहित कई नेता शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें