सहारनपुर में सात वर्षीय बच्ची से उसके सगे मामा ने घर में छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्ची की दादी के साथ घर में घुसकर मारपीट की। बच्ची की दादी ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की।