फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राज्यमंत्री जसवंत सैनी को मातृ शोक

Fri, 24 Feb 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान के गांव आजमपुर में राज्यमंत्री जसवंत सैनी माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ल
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। प्रदेश के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी की माता सोमती देवी (72) का निधन हो गया। चार दिन पहले ब्रेन हैमरेज होने पर उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां पर बुधवार देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वो छह बेटों और दो बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। मां के निधन की खबर पाकर राज्यमंत्री जसवंत सैनी रात में ही लखनऊ में अपने पैतृक गांव आजमपुर आ गए थे।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने आजमपुर मजबता में पहुंच कर शोक व्यक्त किया। गांव में बृहस्पतिवार दोपहर का उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री सुरेश राणा, साहब सिंह सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, पूर्व विधायक नरेश सैनी, मामचंद लम्बा, शरफराज खान, विजयपाल सिंह, डॉ. ब्रजपाल सिंह, तहसीलदार अमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अल्केंद्र सिंह, बीडीओ केपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
निधन पर शोक जताया

अंबेहटा। राज्य मंत्री जसवंत सैनी की माता सोमती देवी के निधन पर भाजपाइयों ने शोक जताया। बैठक में दो मिनट का मौन रखा। अंबेहटा मंडल अध्यक्ष चौधरी सुशील पंवार, मनोज आर्य, चौधरी जगदीश पंवार, अजय रुहेला, कुलदीप मित्तल, मनोज गुप्ता, बीरसिह कश्यप, अमित गुप्ता, सलमान पंवार, शुभम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रामपुर मनिहारान के गांव आजमपुर में राज्यमंत्री जसवंत सैनी माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें