फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ढमोला नदी से मिला लापता बालक का शव

Thu, 23 Feb 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
फाईल फोटो: मानु राणा
विज्ञापन
सहारनपुर। कृष्णा पुरम कॉलोनी से लापता हुए बालक का शव बुुधवार को ढमोला नदी से बरामद हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह से स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत विनोद विहार की कृष्णा पुरम कॉलोनी निवासी सात वर्षीय वर्धमन उर्फ मानू राणा पुत्र डिंपल 17 फरवरी की शाम घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। परिजनों ने बालक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसे बाद मामले को अपहरण में तरमीम कर दिया गया।
मंगलवार की शाम बालक के परिजनों और कॉलोनीवासियों ने जुलूस निकालकर उसको बरामद करने की मांग की थी। पुलिस टीमें बालक की तलाश में लगी रही। बुधवार को ड्रोन कैमरा उड़ाकर पुलिस ने बालक की तलाश का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। वर्धमन के घर से ढमोला नदी कुछ ही दूरी पर है। पुलिस को आशंका थी कि बालक ढमोला नदी में डूब गया है। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने ढमोला नदी में वर्धमन की तलाश शुरू की थी। कृष्णा धाम कॉलोनी से करीब एक किलोमीटर दूर ढमोला नदी से बालक का शव बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

वहीं, वर्धमन के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि अगर बालक खुद नदी में गिरा है तो वह कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। परिजनों का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी। अगर किसी ने बालक की हत्या की है तो मामले में कार्रवाई की मांग की जाएगी।
सीओ चित्रांशु गौतम ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बालक की नदी में डूबने से मौत हुई है। पुलिस हर बिंदु से मामले की जांच कर रही है। गुमशुदगी का मामला अपहरण में तरमीम कर दिया था। परिजनों की मांग के अनुरूप जांच कराई जाएगी। अगर बालक की किसी ने हत्या की है तो उसका जल्द खुलासा किया जाएगा।

फाईल फोटो: मानु राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें