फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महायोजना 2031 पास, विकास प्राधिकरण बोर्ड ने किया अनुमोदन

Wed, 14 Aug 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में महायोजना 2031 का अनुमोदन कर दिया गया है। अब इसे लागू करने के लिए शासन को भेजा जाएगा। महायोजना 15 दिन में वेबसाइट पर आ जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक हुई। महायोजना 2031 में महानगर का दायरा बढ़ाकर 297 वर्ग किलोमीटर किया गया है। इसमें 31 नए गांव भी शामिल किए गए हैं। अब नगर निगम का क्षेत्र और 142 गांव इसमें शामिल रहेंगे। 12481.79 हेक्टेयर क्षेत्रफल को आवासीय, सामुदायिक, व्यावसायिक एवं औद्योगिक आदि भू-उपयोग के लिए आरक्षित रखा गया है। अन्य भूमि कृषि के लिए रहेगी। इस दौरान मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद, जिलाधिकारी मनीष बंसल, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय, नगरायुक्त संजय चौहान, सचिव गजेंद्र कुमार, सह आयुक्त नियोजक के मोहन आदि मौजूद रहे।
-
अवैध कॉलोनियों पर लगेगा अंकुश
विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में महानगर में लगातार बढ़ रही अवैध काॅलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जबकि विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत काॅलोनियों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही शासन द्वारा जारी किए गए होटल एवं पेट्रोल पंप बाइलाज को भी स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन


प्रमुख मार्गों पर उद्योगों के लिए भूमि आरक्षित
महायोजना 2031 में अंबाला रोड, देहरादून रोड, दिल्ली रोड एवं जनता रोड आदि पर उद्योग लगाने के लिए जमीन आरक्षित रहेगी। बाईपास और मिनी बाईपास के आसपास का क्षेत्र का भू-उपयोग मिश्रित रहेगा।
-
- महानगर की 2031 महायोजना -
भू-उपयोग श्रेणी - क्षेत्रफल
औद्योगिक - 996.99 हेक्टेयर
आवासीय - 5532.39 हेक्टेयर
कार्यालय - 86.56 हेक्टेयर
व्यावसायिक - 485.87 हेक्टेयर
यातायात एवं परिवहन - 2245.19 हेक्टेयर
सार्वजनिक एवं अर्ध सार्वजनिक 862.51 हेक्टेयर
पार्क एवं अन्य खुला क्षेत्र - 2229.53 हेक्टेयर
अन्य - 42.75 हेक्टेयर
कुल शहरीकरण योग्य क्षेत्र 2748179 हेक्टेयर

नोट: विकास प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार।
-
विकास प्राधिकरण बोर्ड में महायोजना 2031 का अनुमोदन कर दिया है। अब इसे शासन को भेजा जाएगा। 15 दिन में महायोजना वेबसाइट पर आ जाएगी। इससे महानगर के विकास को गति मिलेगी। अवस्थापना निधि की बैठक में 11.68 करोड़ रुपये के आठ कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
संतोष कुमार राय, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण

लाल ईमली से घंटाघर रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास धंसी सड़क। संवाद

लाल ईमली से घंटाघर रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास धंसी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें