फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप के गोदाम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
कोर्ट रोड़ पर प्लास्टिक के पाइप के गोदाम में लगी आग को बूझाते क्षेत्रवासी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोर्ट रोड के जिला होटल परिसर क्षेत्र में पाइप के गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह से शार्ट सर्किट मानी जा रही है।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर जिला होटल परिसर में गणेश पाइप के नाम से एक कारोबारी गोदाम है। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं निकलते देखा। इसका पता लगते ही कारोबारी भी मौके पर पहुंच गया। गोदाम का शटर खोलकर देखा तो अंदर भीषण आग लगी थी। कारोबारी और क्षेत्र के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार ने बताया कि करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया है।

कोर्ट रोड़ पर प्लास्टिक के पाइप के गोदाम में लगी आग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें