फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मझधार में मसूद, हाथ पकड़ें या चलाएं हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
- सहारनपुर और कैराना के कार्यकर्ताओं की दोहरी राय
विज्ञापन

- शुक्रवार रात ही बुलाई कैराना के कार्यकर्ताओं से गोपनीय बैठक, घंटों चला मंथन
- सहारनपुर लोकसभा का कोई कार्यकर्ता नहीं किया बैठक में शामिल, आज उनका टटोलेंगे मन
विनीत तोमर
सहारनपुर। बसपा से निष्कासन के बाद पूर्व विधायक इमरान मसूद मझधार में फंस गए हैं। सहारनपुर और कैराना लोकसभा के कार्यकर्ताओं का मन टटोलने के लिए पहले 10 सितंबर को बैठक बुलाई गई थी, जिसमें फैसला होना था कि इमरान मसूद कहां पर जाएंगे, लेकिन दोनों लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग राय है। कोई रालोद की तरफ इशारा कर रहा है तो कोई कांग्रेस।
इन चर्चाओं को देखते हुए असमंजस में फंसे इमरान मसूद ने शुक्रवार देर रात आनन-फानन में कैराना लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। इसमें सहारनपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं को शामिल नहीं किया गया। रात करीब 12 बजे तक घंटों मंथन चला। बताया जा रहा है कि कैराना लोकसभा के कार्यकर्ता चाहते हैं कि इमरान मसूद रालोद में शामिल हो। हालांकि इमरान मसूद अभी इस मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं। आज यानी रविवार को सहारनपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, जिसमें उनका मन टटोला जाएगा। सूत्रों की माने तो यहां के अधिकतर कार्यकर्ता चाहते हैं कि इमरान कांग्रेस का हाथ थामे। अब यह तो सियासत के धुरंधर इमरान पर ही निर्भर करता है कि वह कांग्रेस का हाथ थामेंगे या फिर रालोद का हैंडपंप चलाएंगे। भले ही वह किसी भी दल में जाए, लेकिन मौजूदा समय में राजनीतिक गलियारों में वह चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन


कार्यकर्ता न छिटक जाए, इसलिए आज नहीं करेंगे घोषणा
बसपा से निष्कासन के बाद से ही सभी की नजरें 10 सितंबर की बैठक पर टिकी हुई थी, लेकिन इमरान अब इस बैठक में कोई घोषणा नहीं करेंगे। दोनों लोकसभा के कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मंथन के बाद चुनिंदा लोगों के साथ फिर बैठक होगी। इसके दो-चार दिन या सप्ताह भर बाद घोषणा की जाएगी। चर्चा है कि अगर इमरान रालोद में गए तो वह कैराना से चुनाव लड़ सकते हैं और अगर कांग्रेस में शामिल होते हैं तो संभावना है कि उन्हें सहारनपुर से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में पांच और कैराना में आती है दो विधानसभा
राजनीति के दिग्गजों का समीकरण बनाने और बिगाड़ने में सहारनपुर लोकसभा सीट के मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका मानी जाती है। सहारनपुर में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जबकि कैराना लोकसभा क्षेत्र में सहारनपुर क दो विधानसभा क्षेत्र गंगोह और नकुड़ शामिल हैं।
विज्ञापन



वर्जन
शुक्रवार रात कैराना लोकसभा सीट के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई थी। रविवार को सहारनपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं से मंथन किया जाएगा। इसके बाद ही आगामी निर्णय लेंगे। कार्यकर्ताओं के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
- इमरान मसूद, पूर्व विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें