फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पहले फाइलों में बनाया कूड़ाघर, अब रात के अंधेरे में धरातल पर निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
-निगम के अवर अभियंता ने मौके पर जाकर रुकवाया निर्माण, सामग्री जब्त की
विज्ञापन

-अमर उजाला ने एक सितंबर के संस्करण में किया था फर्जीवाड़े का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर के वार्ड आठ के गांव ज्ञानागढ़ में बिना कूड़ाघर बनाए भुगतान करा लिए जाने के मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। शुक्रवार की रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए कूड़ाघर का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला पकड़ लिया। मौके से निर्माण सामग्री जब्त की गई है, साथ ही अवर अभियंता द्वारा थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर ठेकेदार शर्मानंद त्यागी के विरुद्ध तथ्य बढ़ाने तथा सहयोगी पूर्व पार्षद का नाम जोड़ने को कहा गया है।
वार्ड आठ के गांव ज्ञानागढ़ में कूड़ाघर का निर्माण किए बिना और अधिकारियों को दूसरी जगह का कूड़ाघर दिखाकर भुगतान करा लिया गया था। उक्त मामले में संबंधित ठेकेदार शर्मानंद त्यागी के विरुद्ध पूर्व में प्राथमिकी दर्ज है। आठ सितंबर की रात निगम अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि ज्ञानागढ़ में रात के अंधेरे में कूड़ाघर का निर्माण किया जा रहा है। निगम अधिकारियों ने रात 11 बजे अवर अभियंता हरिओम को मौके पर भेजा। जहां कूड़ाघर बनाने के लिए सरियों का जल बिछा पाया गया। अवर अभियंता का कहना है कि उक्त स्थल के पास से संबंधित ठेकेदार को भी गुजरते हुए देखा गया है, जिससे यह सिद्ध होता है कि कार्य उक्त ठेकेदार के ही द्वारा कराया जा रहा था। ऐसे में संभव है कि वह साक्ष्यों में हेर-फेर करने के उद्देश्य से कूड़ाघर के निर्माण का प्रयास कर रहा हो। रात के समय जब निगम की टीम मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इनके अलावा स्थानीय पार्षद निघत जावेद की ओर से भी लिखित में अवगत कराया गया है कि ज्ञानागढ़ में छुपकर कूड़ेघर का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
एक पूर्व पार्षद को भी नामजद किया
निगम ने तहरीर में ठेकेदार के साथ ही एक पूर्व पार्षद को भी नामजद किया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय निवासी सुमन, कलावती, बबली, दीपा, रीना, प्रेमा, तारा, सुंदरी, संजो, नेहा, मूर्ति, पिंकी आदि द्वारा बयान दिए गए हैं कि मामले में एक पूर्व पार्षद भी निर्माण के समय मौके पर मौजूद थे। ऐसे में निगम ने ठेकेदार के साथ ही पूर्व पार्षद को भी सरकारी भूमि पर निर्माण करने, प्रचलित प्राथमिकी के साक्ष्यों से हेर फेर करने के कारण उनका नाम भी शामिल करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

-
ज्ञानागढ़ में आठ सितंबर की रात कूड़ाघर बनाने की सूचना मिली थी। अवर अभियंता को मौके पर भेजकर जांच कराई गई तो मामला सत्य पाया गया। अवर अभियंता ने ठेकेदार को भी मौके से गुजरते देखा है। स्थानीय नागरिकों के बयान के आधार पर पता चला है कि मामले में पूर्व पार्षद भी शामिल है। थाना कुतुबशेर में तहरीर दी गई है।
- राजेश यादव, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें