फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बेटियां पैदा होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 07 Jan 2024 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने तीन बेटियां पैदा होने पर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति उसकी बहन को अगवा कर दुष्कर्म करने भी धमकी दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि 2014 में उसकी शादी जनपद मुजफ्फरनगर थाना छपार क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तीन बेटियां पैदा होने पर पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बेटियां पैदा होने का ताना देकर कुछ समय पूर्व उसे घर से निकाल दिया। वह तब से मायके में रह रही है। इतना ही नहीं, पुलिस कार्रवाई करने पर आरोपी पति उसकी बहन को अगवा कर दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है। आरोपी कहता है कि बेटियां भी उसकी नहीं है। इसलिए वह इनका खर्च नहीं उठाएगा।थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें