फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बेड पर मिला विवाहिता का शव, गले पर निशान, पति समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 08 Apr 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। कस्बे में विवाहिता प्रीति (25) पत्नी नितिन का शव कमरे के अंदर बेड पर पड़ा मिला। पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग घर से गायब थे। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी बताया जा रहा है कि शराब को लेकर दंपती के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पति ने हाथ की नस काट ली थी, तब पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस हर बिंदू पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

नागल के पहाड़पुर निवासी प्रीति (25) की शादी एक साल पहले बड़गांव निवासी नितिन के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। सोमवार देर शाम सूचना मिली कि प्रीति की गला दबाकर हत्या कर दी गई है, जब मौके पर पहुंचे तो ससुराल के लोग घर से गायब थे और वहां पर प्रीति का शव बेड पर पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इस मामले में मृतका के भाई जितेंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसकी बहन की साजिश के तहत हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति नितिन, सास, ससुर, जेठ और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
इस पूरे मामले को लेकर दूसरा बिंदु भी उभरकर सामने आ रहा है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर शाम दंपती के बीच शराब को लेकर कुछ विवाद हुआ था। प्रीति ने नितिन की जेब से शराब का एक पाउच निकाल लिया था, जिसे लेकर दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि पति ने घर में रखा चाकू उठाकर अपने हाथ की नस काट ली थी। खून खराबा देख प्रीति ने पति की हरकत से क्षुब्ध होकर फांसी का फंदा लगा लिया था। फंदा लगाने से पहले प्रीति ने ही मायके वालों को फोन पर इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने घटना में नामजद कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, जांच अधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि गले पर निशान मिला है। मौके पर कोई रस्सी या चुन्नी नहीं मिली। दोनों बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें