फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना सदर बाजार क्षेत्र के काजीपुरा की घटना, अंदर से बंद मिला कमरे का दरवाजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव काजीपुरा में एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी, उसका शव कमरे में लटका मिला है। पुलिस को कमरा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। वहीं, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के गांव टपरी निवासी आशा (26) की शादी एक साल पहले काजीपुरा में अनुज के साथ हुई थी। रविवार दोपहर घर के अंदर कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद रहा। इस पर परिजनों को शक हुआ। कमरे की खिड़की से देखा कि आशा चुनरी के सहारे बने फंदे पर लटकी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। इस बीच मृतका के मायके पक्ष के लोग थाने पहुंचे। ससुरालियों पर दहेज को लेकर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने आशा की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई और इस संबंध में तहरीर दी है। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि मृतका के परिजनों ने तहरीर दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें