फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खिचड़ी में जहर देकर विवाहिता की हत्या, साढ़े तीन घंटे हंगामा

Fri, 28 Aug 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव(सहारनपुर)। शब्बीरपुर गांव में विवाहिता रजनी उर्फ बुलबुल (23) की बुधवार रात जहरीले पदार्थ से मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने खिचड़ी में जहरीला पदार्थ देकर उनकी बेटी को मारा है। आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर मायके पक्ष ने जमकर हंगामा किया। गांव पहुंचने पर शव को एंबुलेंस से नहीं उतरने दिया। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। करीब साढ़े तीन घंटे बाद मायके पक्ष अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुआ। इस दौरान मायके पक्ष की ग्रामीणों और पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मेरठ के गांव बयारसी निवासी रजनी की शादी तीन साल पहले शब्बीरपुर गांव निवासी अजीत के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से कम दहेज का ताना देकर ससुराल पक्ष के लोग उत्पीड़न करते आ रहे थे। एक माह पहले ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इस दौरान हाथ टूट गया था। बुधवार रात रजनी की जहरीले पदार्थ से मौत हो गई थी। पता लगने पर मृतका के परिजन शब्बीरपुर पहुंचे। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने खिचड़ी में जहर देकर उसकी हत्या की है। मृतका के भाई संजीव की तहरीर पर पुलिस ने पति अजीत, सास पुष्पा, ससुर कुशल, अजीत के चाचा राजेश, राजेश के बेटे सचिन, सचिन की पत्नी शीलू समेत सात के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। शब्बीरपुर गांव में एंबुलेंस पहुंचते पर शव को नीचे नहीं उतरने दिया। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। करीब साढ़े तीन घंटे तक गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने पति अजीत को हिरासत में लिया। अन्य की गिरफ्तारी के जल्द आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए। मृतका रजनी की छह माह बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पति को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही अन्य नामजद आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



- मयंक पाठक, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें