फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाजार के तेवर गर्म, आम आदमी के चेहरे पड़े ठंडे

Fri, 29 May 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पिछले कुछ समय से महंगाई अब ऐसी मेहमान बन चुकी है, जो घर में घुस तो गई है, लेकिन जाने का नाम नहीं ले रही। बाजार में हालत यह है कि पहले लोग स्वाद देखकर खरीदारी करते थे, अब दाम देखकर सामान छोड़ रहे हैं। सूखे मेवे से लेकर दाल, तेल, फल, सब्जियां और गर्मी से राहत देने वाले कूलर-पंखे तक सबकी कीमतें आसमान छू रहीं हैं। कमाई वही की वही है, लेकिन खर्च हर हफ्ते नया रिकॉर्ड बना रहा है। रसोई का बजट संभालना अब किसी गृहिणी के लिए घरेलू काम नहीं, बल्कि पूरा गणित बन गया है। हालत यह है कि आम आदमी अब जरूरतें नहीं, जेब देखकर सपने तय कर रहा है।
विज्ञापन


- कोर्ट रोड के किराना व्यापारी विजय कुमार ने बताया कि पहले ग्राहक रोजमर्रा का सामान बिना सोचे समझे खरीद लेते थे, लेकिन अब ग्राहक पहले कीमत पूछ रहा है, उसके बाद ही सामान ले रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है।

- इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी आजाद सैनी ने बताया कि कंपनियों और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से सामान की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं, जिससे ग्राहक खरीदारी भी टाल रहे हैं। हर सामान की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

- गृहिणी शारदा देवी ने बताया कि रसोई गैस से लेकर दाल, दलिया और तेल आदि के साथ सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।
- गृहिणी वर्षा ने बताया कि घर के जरूरी खर्चों को संतुलित करना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई के बढ़ते खर्च ने बजट पर सीधा असर डाला है। हर महीने रसोई का खर्च बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

- पिछले दो माह में कुछ इस तरह बढ़े खाद्य पदार्थों के दाम
उत्पाद पहले अब
आटा चक्की वाला - 160 175 पांच किलो
सरसों तेल -155 170
रिफाइंड तेल -135 160
काली उड़द दाल -130 140
चना दाल 90 -100
अरहर दाल -140 - 150
मसूर दाल 110 - 120
बेसन 80 90
सोयाबीन -80 - 100
छोले 120- 130
अखरोट 650 - 800

हरा पिस्ता1500 2300
मखाना -1000- 1300
नोट : यह भाव प्रति किलो के हैं।
नमकीन 50 55 (200 ग्राम का पैकेट)
ब्राउन ब्रेड 55 60
रस्क पीस 60 70
-
सब्जियों के दाम (प्रति किलोग्राम)
गोभी 5060
लौकी 25 30
कद्दू 35 -40
खीरा 20 - 25
भिंडी- 2530
टमाटर- 15-20
⸻फल (प्रति किलोग्राम)
केला 70 - 80
सेब -200-250
खरबूजा -20-40
तरबूज 10-25
आम सफेदा -5080
नोट : फल और सब्जियों के दाम स्थान के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।
-
इलेक्ट्रिक आइटम
छोटा कूलर 30004500
पंखा -1100-1200
एलईडी बल्ब -200 -230
कॉपर तार-1100 1400
इन्वर्टर बैटरी -12000-14000
-
कब-कब बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
तिथि पेट्रोल डीजल
15 मई - 2.99 3.01 प्रति लीटर
19 मई- 0.87- 0.91 प्रति लीटर
23 मई 0.86 - 0.92 प्रति लीटर
25 मई -2.61 2.71 प्रति लीटर
नोट : फिलहाल पेट्रोल 102.90 रुपये और डीजल 96.26 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें