फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद-मुजफ्फरनगर के नॉन इंटरलाकिंग को लेकर कई रेलगाड़ियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून, सहारनपुर, मेरठ और दिल्ली होकर ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ेगी। देवबंद-मुजफ्फरनगर रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलाकिंग को लेकर कई रेलगाड़ियों को निरस्त किया गया है, जबकि कइयों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। कुछ का मार्ग परिवर्तित भी हुआ है।
विज्ञापन

निरस्त रहने वाली रेलगाड़ियां
ट्रेन नंबर 14521 दिल्ली से अंबाला जाने वाली रेलगाड़ी एक मार्च से छह मार्च तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन नंबर 14317 इंदौर से देहरादून 29 फरवरी से एक मार्च तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 19325 इंदौर से अमृतसर एक्सप्रेस को 28 फरवरी को रद्द रही।
ट्रेन नंबर 14522 अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस एक मार्च से छह जून तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस 29 फरवरी को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 22659 कोच्चिवली- देहरादून 28 फरवरी को रद्द है।
ट्रेन नंबर 22660 देहरादून-कोच्चिवली एक्सप्रेस दो मार्च को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 12688/22688 देहरादून/चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो मार्च को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 14318 देहरादून से इंदौर एक्सप्रेस को 29 फरवरी के लिए रद़्द किया गया है।
आंशिक रद्दीकरण वाली रेलगाड़ी
ट्रेन नंबर 14511 प्रयाग-सहारनपुर एक्सप्रेस मेरठ-सहारनपुर के बीच 29 से पांच मार्च तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 19019 बांद्रा टर्मिनल-देहरादून एक्सप्रेस मेरठ-देहरादून के बीच 29 से पांच मार्च तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 14512 सहारनपुर-प्रयाग एक्सप्रेस सहारनपुर-मेरठ के बीच एक मार्च से छह मार्च तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 19020 देहरादून से बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस देहरादून से मेरठ के बीच एक मार्च से छह जून तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 64562 अंबाला-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर से दिल्ली के बीच एक मार्च से छह जून तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 54472 ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर से दिल्ली के बीच एक मार्च से छह जून तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर रेलगाड़ी सहारनपुर-दिल्ली के बीच तीन मार्च से छह मार्च तक रद्द रहेगी।
---
परिवर्तित मार्ग से जाने वाली रेलगाड़ियां
ट्रेन नंबर-14682 जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस टपरी-शामली-नई दिल्ली पांच और छह मार्च को संचालित होगी।
ट्रेन नंबर-14309 उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस निजामुद्दीन-शामली-टपरी होकर पांच को संचालित होगी।
ट्रेन नंबर-14681 नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस नई दिल्ली-शामली-टपरी होकर छह मार्च को संचालित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें