पहले भी पकड़े जा चुके हैं संदिग्ध, आतंकी, रोहिंग्या, बांग्लादेशी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले के देवबंद क्षेत्र से एटीएस द्वारा पकड़े गए संदिग्ध युवक से गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। हालांकि स्थानीय पुलिस को इसी भनक नहीं है। इससे पूर्व ऐसे कई संदिग्ध, आतंकी, रोहिंग्या, बांग्लादेशी यहां से पकड़े जा चुके हैं। अब एटीएस की रडार पर कई संदिग्ध हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस की ओर से भी सर्च ऑपरेशन चलाने की तैयारी की जा रही है।
पिछले दिनों सहारनपुर एटीएस ने जनपद मुरादाबाद से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े आतंकी को गिरफ्तार किया था। मुरादाबाद निवासी आरोपी अहमद रजा पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाकर आतंकी ट्रेनिंग लेना चाहता था। इसी जुड़े एक संदिग्ध युवक को लखनऊ एटीएस ने मंगलवार की रात कोतवाली देवबंद क्षेत्र एक गांव से उठाया है। सूत्र बता रहे हैं कि आरोपी एटीएस गोपनीय स्थान पर पूछताछ कर रही है। इसके मोबाइल फोन की चैट, वीडियो और दस्तावेजाें को देखा जा रहा है। यह युवक मुरादाबाद का ही रहने वाला है। वहीं, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि एटीएस की कार्रवाई की जानकारी नहीं है, लेकिन स्थानीय पुलिस की ओर से जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
जिले में हुई प्रमुख कार्रवाई
कोतवाली मंडी से रोहिंग्या अनवर निवासी ग्राम तोनजोंग फकीर बाजार थाना मौण्डू जिला एक्यव म्यांमार व कैफितुल्ला पुत्र हालू निवासी ग्राम कुंडावारा थाना हसूरता जिला मुन्डू म्यांमार से गिरफ्तार किया था।
देवबंद से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहनवाज तेली निवासी कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) और आकिब अहमद मलिक निवासी पुलवामा की गिरफ्तारी हुई।
गंगोह के कुंडकला से एटीएस द्वारा जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान का आतंकी मुहम्मद नदीम को गिरफ्तार किया गया था, जो फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था।
सहारनपुर एटीएस ने जनपद मुरादाबाद से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े आतंकी अहमद रजा को पकड़ा था।
कोतवाली मंडी एक एक कॉलोनी से बांग्लादेशी पिता-पुत्रों को गिरफ्तार किया था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीमों ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन के बाहर से हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी एजाज शेख को पकड़ा था।
पाकिस्तानी जासूस शाहिद उर्फ इकबाल भट्टी को पटियाला पुलिस ने हकीकतनगर से गिरफ्तार किया, जो देवराज सहगल के नाम से यहां आठ वर्षों से रहा रहा था।
अयोध्या में हुए बम विस्फोट में तीतरों निवासी डॉ. इरफान को पकड़ा गया।