फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई अफसरों को लताड़

Wed, 10 Aug 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेते मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने सभी मंडल स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर अभी तक रिपोर्ट उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी जताई है तथा शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं विकास कार्यों को समयबद्ध एवं पूर्ण क्रियान्वयन तथा उनका लाभ जनता तक पहुंचाने तथा भयमुक्त समाज के लिए समस्त मंडलीय अधिकारियों को प्रतिमाह अपने कार्यक्षेत्र के प्रत्येक जनपद में कम से कम एक स्थलीय निरीक्षण करने और निरीक्षण के तीन दिन पूर्व अपने आवश्यक प्रचार करने के निर्देश दिए गए थे।

साथ ही किए गए निरीक्षण का विवरण निर्धारित प्रारूप पर उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, ताकि निरीक्षण के दौरान मानीटरिंग हो सके तथा समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन स्तर से कार्यवाही कराई जा सके, लेकिन कुछ मंडल स्तर के अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया है। अभी भी कई अधिकारियों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने बताया कि अभी तक मात्र उप गन्ना आयुक्त, परिक्षेत्र, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई, प्रखंड, संयुक्त निदेशक (प्रशि./शिक्ष.), उप शिक्षा निदेशक, माध्यमिक, संयुक्त निदेशक, सहकारिता, अपर निदेशक, पशुपालन, उप निदेशक, कृषि रक्षा, उप निदेशक, कृषि, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा संयुक्त शिक्षा निदेशक के निरीक्षण प्राप्त हुए हैं।  उन्होंने मंडल स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्थलीय निरीक्षण प्रत्येक माह नियमित रूप से करना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें