फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीएम की बैठक में नहीं पहुंचे कई अधिकारी, वेतन रोकने के निर्देश

Tue, 31 Oct 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित  सभागार में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट- को लेकर बैठक लेते डीएम डॉ दिनेश चंद्र
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सरेमनी में जनपद भी अधिकतम भागेदारी होनी चाहिए। उन्होंने लापरवाही बरतने और बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने इंवेस्टर समिट में हुए एमओयू की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिनके स्तर पर कार्य लंबित हैं वे इसे यथाशीघ्र पूरा करेें। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही बरतने एवं बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और हस्ताक्षरित एमओयू को धरातल पर लाने में आ रही समस्याओं को यथाशीघ्र निस्तारित करने को कहा। जिससे प्रदेश स्तर पर होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जनपद सर्वोच्च स्थिति में रहे। उन्होंने हसनपुर चुंगी से हास्पिटल तक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के अवशेष कार्य को दस दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग वीके कौशल ने कहा कि जनपद में 442 एमओयू प्राप्त हुए थे जिसमें से 439 हस्ताक्षरित हुए। उन्होंने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 119 एमओयू शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। चयनित किये गए एमओयू में से 82 एमओयू ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर नगर आयुक्त एसके तिवारी, अनूप खन्ना, रविन्द्र मिगलानी, प्रियेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें