फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही और भ्रष्टाचार की वजह से गई जानें: भाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस ने सेवा सत्याग्रह अभियान के तहत कोरोना किट वितरण कार्यक्रम की शुरूआत कर दी। महानगर के 70 वार्डों के अध्यक्षों को कोरोना मरीजों के उपचार के लिए किट वितरित की गईं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी गौरव भाटी ने कहा कि कोरोना काल में लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते देश व प्रदेश की जनता को विपरीत हालात से गुजरना पड़ा। इसकी जिम्मेदार केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें हैं। लापरवाही और भ्रष्टाचार की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की जान गई हैं। कोरोना की पहली लहर में जहां प्रवासी मजदूरों ने पैदल चलते-चलते दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी लहर में दवा व ऑक्सीजन आदि की कमी और कालाबाजारी ने हजारों लोगों की जान ले ली।
जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि सेवा सत्याग्रह के तहत कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मरीजों को उपचार की तमाम जरूरतें पूरी कराएंगे। कांग्रेस हमेशा सेवा करती आई और भविष्य में भी करती रहेगी। भाजपा सरकारें सिर्फ झूठ बोलती हैं। इस दौरान पीसीसी धर्मपाल जोशी, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, अर्चित जैन, मनीष अरोड़ा, नीरज कपिल, डा. राजा फरीद, विशाल जायसवाल, विक्रम चंदेल, नीरज कपिल, अमरदीप जैन, गुलशेर अल्वी, राजीव सोनकर यशवीर सिंह, सतीश शर्मा, अमन चौधरी, फिरोज खान, अनुज शर्मा, सुमन शर्मा, मोहम्मद काशिफ, राहिल सैफी, सुनील कुमार, सुमित भारती, मनीष सैनी, रवि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें