फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मद्देनजर कई आयोजन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना वायरस के मद्देनजर होली के उपलक्ष्य में किए जाने वाले कई आयोजन निरस्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से इस वायरस से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां भी बताई जा रही हैं। दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कोरोना वायरस के असर को देखते हुए यह सब किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले कई साल से होली मिलन समारोह का आयोजन करती आ रही नगर शांति समिति ने भी इस बार का समारोह स्थगित कर दिया है। समिति के अध्यक्ष अशोक गांधी और संयोजक ब्रित चावला ने बताया कि पूर्व में घोषित कार्यक्रम के तहत 10 मार्च को बोमनजी रोड स्थित पुतली धर्मशाला के परिसर में आयोजन किया जाना था। लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर भीड़ और संक्रमण की संभावना से बचने के लिए इसे स्थगित कर दिया गया है।
पंडित जयनाथ शर्मा ने कहा कि इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में आगे रहे जिन लोगों को सम्मानित किया जाना था। उन्हें अब आगामी ईद मिलन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इनके अलावा कुछ सामाजिक संगठनों की ओर से होली पर प्रस्तावित अन्य आयोजनों को भी फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे खुद और बच्चों को भी खांसी, जुकाम, बुखार सहित अन्य बीमारियों से बचाए। स्वच्छता का पूरा ख्याल रखे। किसी तरह के फ्लू या कोरोनो वायरस जैसे संक्रमण के लक्षण मिले तो बेहतर चिकित्सालय में जांच और उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें