फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 वर्ष से अधिक वालों को टीके के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। दस मई से उन्हीं लोगों को टीका लगेगा, जिन्होंने पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराया होगा। केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराकर पहला टीका लगवाने की व्यवस्था फिलहाल अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। दूसरी डोज के लिए पहले की ही व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के नागरिकों से अपील की है कि वह कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज के लिएकोविन पोर्टल अथवा आरोग्य सेतु एप के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराएं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के अनुरूप जनपद के जिला चिकित्सालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज सरसावा एवं सामुदायिक अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन प्रात: 09 बजे से सांय 05 बजे तक नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयुवर्ग के नागरिकों के लिए टीकाकरण अभी जनपद में शुरू नहीं हुआ है। इसके लिए राज्य स्तर से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें